HAU में खुलेगा एग्री टूरिज्म सेंटर, लगेगी 30 व 50 रुपये टिकट
HR Breaking News (Agri Tourism Centre) हरियाणा ग्रामीण संस्कृति के बारे में दूसरे राज्यों के पर्यटकों को परिचित कराने के लिए एग्री टूरिज्म सेंटर की स्थापना की गई है। सेंटर के भीतर हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिलने वाली है। अब जल्द ही HAU में एग्री टूरिज्म सेंटर (Agri Tourism Centre) रि-ओपन किया जाने वाला है, जिसके लिए टिकट का प्राइस तय किया गया है।
कब तैयार किया गया था एग्री टूरिज्म सेंटर
HAU में लगभग 5.6 करोड़ रुपए की लागत से एग्री टूरिज्म सेंटर (Agri Tourism Centre In Hisar) तैयार किया गया था, जो अब 21 महीने बाद 11 अक्टूबर को खुलने (Agri Tourism Centre kab khulega) वाला है, जिसकी शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से 9 जनवरी 2025 को इसकी ओपनिंग की गई थी, लेकिन उनके जाने के लगभग 6 ही घंटे बाद सेंटर पर ताला लगा दिया गया था। अब विश्वविद्यालय की ओर से इसके संचालन का जिम्मा 3 साल के लिए निजी एजेंसी को सौंपा गया है।
सेंटर में एंट्री के लिए लगेगी इतनी टिकट
सेंटर में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये और 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 30 रुपये की टिकट निर्धारित की गई है। साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मियों और विद्यार्थियों को भी एंट्री के लिए टिकट (Entry ticket to Agri Tourism Centre) लेनी होगी। विश्वविद्यालय की लगभग 6 एकड़ जमीन पर विकसित सेंटर का मकसद दूसरे राज्य और देश से आने वाले पर्यटकों को प्रदेश की कृषि के बारे में परिचित कराना है।
केंद्र में बना है एक मिनी म्यूजियम
बता दें कि केंद्र में एक मिनी म्यूजियम (Mini Museum in center) भी बना है, जिसमें खेती में यूज होने वाले इंस्ट्रूमेंट और औजार रखे हैं, जिनके यूज की जानकारी आगुंतकों को दी जानी है। यहां रहट का मॉडल भी बनाया गया है, जिसमें पानी निकलता हुआ दिखाया गया है। इससे बाहरी राज्यों से जो पर्यटक आते हैं, उन्हें और बच्चों को पुराने समय में सिंचाई के लिए यूज होने वाले साधनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। सेंटर का आकर्षण हरियाणवी वेशभूषा और संस्कृति होने वाली है।
कब से कब तक खुला रहेगा सेंटर
केंद्र में जो पर्यटक आते हैं, उन्हें हरियाणा के देसी व्यंजनों (haryana ke desi vyanjan) को परोसा जाएगा, उसके लिए अलग-अलग दरें भी निर्धारित की गई है। यहां कचरी की चटनी, दही, बाजरे की रोटी, सरसों का साग, मक्के की रोटी, टिंडी का घी, छाछ और लस्सी उपलब्ध होंगे। व्यंजनों की कीमत (price of haryana dishes) की बात करें तो यह 100 रुपये से शुरू होगी। सेंटर हर रोज सुबह 7:00 से रात 8:00 बजे तक खुला रहने वाला है।
एग्री टूरिज्म सेंटर के संचालक ने कही ये बात
एग्री टूरिज्म सेंटर के संचालक (Director of Agri Tourism Center) का कहना है कि हमने 3 साल के लिए सेंटर लीज पर लिया है, जिसके लिए जून में ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए थे। हमारा टेंडर योग्य पाया गया है। हम विश्वविद्यालय को हर महीने 30,000 रुपये किराया देने वाले हैं और अलग से बिजली का बिल भी देंगे।
