hrbreakingnews.com

गंगवा के पुराने NH-65 से गंगवा आर्य नगर सड़क होगी 33 फीट चौड़ी, 1.42 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Hisar News :हरियाणा के हिसार जिले में कई जगह रोड प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। सड़कों की व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार की ओर से कई परियोजनाओं (Hisar News) की मंजूरी दी गई है। अब इसी बीच गंगवा के पुराने NH-65 से गंगवा आर्य नगर सड़क का भी कायाकल्प किए जाने की योजना तैयार कर ली गई है, जिसके लिए 1.42 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। 
 
गंगवा के पुराने NH-65 से गंगवा आर्य नगर सड़क होगी 33 फीट चौड़ी, 1.42 करोड़ रुपये होंगे खर्च

HR Breaking News (Hisar News) हिसार के गंगवा गांव की पुराने NH-65 सड़क गांव की लाइफ लाइन मानी जाती है, लेकिन अब जल्द ही पुराने NH-65 से गंगवा आर्य नगर सड़क को तब्दील कर 33 फीट चौड़ा किए जाने का प्लान है, जिसके लिए (Hisar New Projects) 1.42 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। इससे संकरी सड़क पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

NH-65 फिरनी सड़क का होगा कायाकल्प 


दरअसल, आपको बता दें कि हिसार के गंगवा गांव के पुराने NH-65 से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा (Cabinet Minister Ranbir Gangwa) हर रोज आर्य नगर रोड से गुजरते हैं और इनको भारी ट्रेफिक जाम से जुझना पड़ता है। गंगवा गांव की पुरानी NH-65 फिरनी सड़क (NH-65 Phirni Road) का अब कायाकल्प होने वाला है।

 

33 फीट चौड़ी की जाएगी सड़क


इसके तहत अब जल्द ही यह सड़क 18 फीट के तंग रास्ते से निकलकर 33 फीट चौड़ी की जाने वाली है। अब इस सड़क को आधुनिक फोरलेन लुक वाले रास्ते में बदला जाएगा। हरियाणा सरकार की ओर से ड्रीम प्रोजेक्ट (Haryana Government Dream Project) के लिए 142.05 लाख यानी कि तकरीबन 142 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है।

 

कितनी होगी रोड की चौड़ाई 


इस प्रोजेक्ट (Hisar NH-65 Road Project) के पूरे होते ही गंगवा के साथ ही आसपास के इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। अभी इस रोड की चौड़ाई सिर्फ 5.50 मीटर है। ऐसे में जब दो भारी वाहन आमने-सामने आते हैं, या व्यस्त घंटे में गाड़ियों की कतार लगती है तो घंटों जाम लगा रहता है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का कहना है कि इस परेशानी से छुटकारे के लिए फिरनी सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर सीधे 10.06 मीटर यानी कि तकरीबन 33 फिट करने का प्रस्ताव किया गया है।

रोड की चौड़ाई दोगुनी होने के लाभ 


इस रोड की चौड़ाई दोगुनी से ज्यादा (Hisar Road Project) होने से भारी और हाल को हल्के वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और गांव के इलाकों में शहरी स्तर की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है।