hrbreakingnews.com

Hisar ka Mausam 15 November : दिनभर बादलवाही और हल्की बूंदाबांदी से 2.6 डिग्री गिरा तापमान, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

 
Hisar ka Mausam 15 November : दिनभर बादलवाही और हल्की बूंदाबांदी से 2.6 डिग्री गिरा तापमान, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Hisar ka Mausam 15 November) हिसार में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बौछारें भी देखने को मिली। दिनभर बादलवाही के चलते तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, गर्मी का एहसास अब भी बना हुआ है और सर्दी के मौसम का इंतजार जारी है। लगातार दो दिन से तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रहा है। दिन छोटे हो रहे हैं। दूसरी तरफ तापमान के साथ प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान पर बना हुआ है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था जो अब नीचे आया है। दूसरी तरफ 2 दिन तक बादलवाही का भी पूर्वानुमान जारी था। हिसार में कल यानी 15 नवंबर को भी बादलवाही देखने को मिल सकती है। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम  (Weather Alert)
हिसार के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी हुई है। अधिकतम तापमान (Maximum Temprature) सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले में कल के मुकाबले तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। हिसार में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में आद्रता न्यूनतम 78% और अधिकतम 94% दर्ज की गई है। 

 

हिसार में सूर्यादय 06:50
हिसार में सूर्यास्त 05:33
हिसार में चंद्रोदय 11:09
हिसार में चंद्रास्त 21:28

हिसार में 15 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min आसमान में बादलवाही
26° 15° 65 35

हिसार में 16 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
26° 14° 65 45

हिसार में 17 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
26° 13° 70 45 

हिसार में 18 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min आसमान साफ
26° 13° 70 50

हिसार में 19 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
26° 12° 75 50

हिसार में 20 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
26° 11° 80 50