Hisar Mandi Bhav : हिसार में अब तक 273 मीट्रीक टन धान की खरीद, 7 मंडियों में से 4 में हुई आवक
Hisar Mandi Bhav : हिसार जिले में खरीद के लिए 7 मंडिया बनाई गई थी। मगर, इन सात मंडियों में से तीन में आवक बिलकुल बिल्कुल कम हुई है। वहीं अब तक कुल 273 मीट्रीक टन धान की खरीद हुई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar Mandi Bhav) : हिसार जिले में धान की खरीद अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। जिले में खरीद के लिए निर्धारित सात मंडियों में से तीन मंडियों में इस सीजन में धान की एक भी ढेरी नहीं पहुंची। वहीं, चार मंडियों में अब तक 73 हजार 946 मीट्रिक टन धान की (Dhan kharid in Hisar Mandi) आवक दर्ज की गई है। इसमें से खरीद एजेंसियां 62 हजार 273 मीट्रिक टन धान खरीद चुकी हैं, जबकि 49 हजार 381 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। ऐसे में करीब 12 हजार 892 मीट्रिक टन खरीदा गया धान अभी मंडियों में उठान का इंतजार कर रहा है।
सोमवार को 2880 मीट्रीक टन धान पहुंचा
सोमवार को जिले की मंडियों में (Hisar Mandi) 2,880 मीट्रिक टन धान पहुंचा। सीजन के शुरुआती दिनों के मुकाबले अब आवक में लगातार गिरावट आ रही है। धान खरीद की प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी। खरीद की नोडल एजेंसी फूड एंड सप्लाई विभाग (Food and Supply Department) ने सभी खरीद एजेंसियों को मंडियों से धान उठाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अब तक कुल खरीद का करीब 79 प्रतिशत उठान हो चुका है।
उठान के बाद ही जारी हो रही किसानों की पेमेंट
मंडियों में धान की खरीद होने के बावजूद उठान में देरी किसानों के लिए परेशानी बन रही है। खरीद एजेंसी की ओर से उठान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भुगतान जारी किया जाता है। ऐसे में फसल बेचने के बाद भी किसानों को अपनी राशि के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बरवाला मंडी में धान बेचने वाले किसान प्रवीण सिहाग ने बताया कि उन्हें फसल बेचे एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं मिला है। आढ़तियों के अनुसार धान का उठान होने के बाद ही किसानों की पेमेंट जारी हो पाएगी।
तीन मंडियां खाली
जिले में धान की आवक का वितरण भी अलग-अलग रहा है। उकलाना मंडी में सबसे अधिक धान पहुंचा है। बालसमंद और हिसार के आसपास के गांवों में धान की बिजाई कम होने के कारण इन मंडियों में आवक नहीं हुई। वहीं, दौलतपुर मंडी उकलाना के नजदीक होने के कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए उकलाना या बरवाला मंडी पहुंच गए। इसी वजह से दौलतपुर मंडी (Daulatpur Mandi) में भी धान की आवक दर्ज नहीं हुई।
सभी एजेंसियों को उठान तेज करने के निर्देश
डीएफएससी अमित शेखावत (DFSC Amit Shekhawat) ने बताया कि जिले में अब तक 73,946 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंच चुका है। इसमें से 62,273 मीट्रिक टन की खरीद की गई है और 49,381 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। अब मंडियों में आवक कम हो रही है। सभी खरीद एजेंसियों को खरीद के साथ-साथ उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
हिसार मंडी भाव
हिसार मंडी में फसलों के भाव (hisar mandi mein fasalon ke bhav) में सरसों 8500 रुपये से 8900 रुपये, चना 7000 रुपये से 7400 रुपये, मूंगफली 5500 से 9000 रुपये, जौ 3200 से 3600रुपये, गेहूं 2931 रुपये, बाजरा 2450 से 2550 (Bajra govt Price) रुपये, सीमेंट 340 रुपये प्रति कट्टा व टिहरी स्टील का सरिया 7,280 रुपये और रश्मि स्टील का सरिया 6750 रुपये के भाव का है।
