हिसार की कॉलोनियों में विकसित की जाएगी बुनियादी सुविधाएं
hisar news : शहर की अधिकतर कॉलोनियां बुनियादी सुविधाओं से जूझ रही है। इनमें सीवरेज, स्वच्छ पेयजल आदी सुविधाओं को पूरा करने के लिए मेयर ने कमेटी का गठन किया है। जो मौके पर पहुंच कर समस्या का समाधान करेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (hisar news) : शहर में सीवरेज जाम (sewerage jam), गलियों में गंदा पानी जमा होने और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए अब नगर निगम (nagar nigam hisar news) स्तर पर पहल की जाएगी। इसके लिए गठित सब कमेटी शहर के अलग-अलग वार्डों, कॉलोनी और सेक्टर का दौरा कर समस्याओं की वास्तविक स्थिति देखेगी और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से से बातचीत कर समाधान का रास्ता निकाला जाएगा।
शिकायतों के निपटारे के लिए सब कमेटी का किया गठन
मेयर प्रवीण पोपली (Mayor Praveen Popli) ने जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए सब कमेटी का गठन किया है। वार्ड-8 के पार्षद रवि सैनी (vard-8 ke parshad ravi saini) को कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन (hisar Former Deputy Mayor Bhim Mahajan) को वाइस चेयरमैन बनाया गया। पार्षद साक्षी शर्मा, जगमोहन मित्तल, सत्यवान पान्नू को नरेश ग्रेवाल को सदस्य बनाया गया है।
योजना बनाकर होगा समाधान
कमेटी का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उन स्थानों तक पहुंचना है, जहां लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की कमी, दूषित पानी की आपूर्ति, कम दबाव से पानी आना, सीवरेज जाम और जलभराव जैसी समस्याओं को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद इनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में समाधान की समयबद्ध योजना बनाने का प्रयास होगा।
विभागों के बीच तालमेल की कमी से अटकते हैं काम
पार्षदों का मानना है कि शहर में जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई समस्याओं की बड़ी वजह विभागों के बीच समन्वय का अभाव है। पुरानी कॉलोनियों से लेकर नए सेक्टरों तक सीवरेज लाइन बिछाने, मरम्मत और पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में देरी होती है। कई बार एक विभाग का काम दूसरे विभाग के स्तर पर अटकने से लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी (HSVP hisar) के बीच बेहतर तालमेल बनाकर लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।
अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचेंगे सदस्य
मेयर ने कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे कार्यालयों में बैठकर समीक्षा करने के बजाय फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लें। स्थानीय लोगों से बातचीत कर शिकायतों की जानकारी जुटाएं और अधिकारियों के साथ मिलकर उनका समाधान करवाएं।
मेयर प्रवीण पोपली ने (latest news hisar) कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी के सदस्य फील्ड में उतराकर काम करेंगे। विभागों के बीच समन्वय बनाकर सीवरेज और पेयजल से जुड़ी लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
