hrbreakingnews.com

शहर की सीसी सड़कों के लेवल में होगा सुधार, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

Hisar News :  शहर की निगमायुक्त ने शहर की गलियां, स्ट्रीट लाइटों आदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान निगमायुक्त ने सड़कों के लेवल, मैनहोल आदी में सुधार करने के निर्देश दिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

 
शहर की सीसी सड़कों के लेवल में होगा सुधार, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

HR Breaking News (Hisar News) : नगर निगम आयुक्त सी. जया श्रद्धा (nagar nigam aayukt si. jaya shraddha) ने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के साथ अधिकारियों को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। वार्ड-6 में तैयार तीन सीसी सड़कों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कुछ मैनहोल और सड़कों के अंतिम छोर के लेवल में  सुधार करने को कहा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

इन स्थानों का किया निरीक्षण

निगमायुक्त ने वार्ड-7 (ward 7) में निर्माणाधीन अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लाइब्रेरी को तैयार करने के निर्देश दिए। वार्ड-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर (vard-6 sthit community center hisar) का भी जायजा लिया। इस दौरान श्मशान भूमि सुधार समिति के सदस्यों ने कम्युनिटी सेंटर की दीवारों पर सुरक्षा के लिए तार लगवाने और चौकीदार नियुक्त करने की मांग उठाई। समिति की ओर से इस संबंध में निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

स्ट्रीट लाइटों की स्थिती भी जांची 

निगमायुक्त ने राजीव नगर (rajiv nagar hisar) से सेक्टर 1-4 की ओर जाने वाली सड़क पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी जांची। इस दौरान क्षेत्रवासी सत्यकाम आर्या, बलजीत, विजय, मदन लाल चौहान, सुरेश अग्रवाल, अन्नू और संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।