hrbreakingnews.com

हिसार में 4 दिनों से रोडवेज बसों का चक्का जाम, सिटी बसों का संचालन भी ठप 

Hisar News : पिछले चार दिनों से रोडवेज बसों का चक्का जाम होने के कारण आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसके कारण यात्रियों को निजी वाहनों पर ऑटों आदी के सहारे रहना  पड़ता है। सबसे अधिक समस्या रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। इसके साथ सिटी बसों का संचालन भी ठप पड़ गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।         
 
हिसार में 4 दिनों से रोडवेज बसों का चक्का जाम, सिटी बसों का संचालन भी ठप

HR Breaking News (Hisar News) : लंबित वित्तीय भत्तों के भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। महाप्रबंधक राहुल मित्तल (General Manager Rahul Mittal) के साथ दिनभर में तीन दौर की बातचीत हुई। इसमें कर्मचारियों के वित्तीय भत्तों का भुगतान तय समय में करने पर सहमति बन गई, लेकिन हड़ताल की अवधि को ड्यूटी टाइम मानने की मांग पर सहमति नहीं बन सकी। इसी मुद्दे पर वार्ता अटकने के बाद कर्मचारियों ने बुधवार को भी हड़ताल और चक्का जाम जारी रखने का फैसला किया है।

मांग स्वीकार न होने पर वार्ता विफल 

मंगलवार दोपहर 2 बजे महाप्रबंधक राहुल मित्तल (hisar roadways dipot) ने कर्मचारियों के साथ बातचीत शुरू की। इसमें लंबित वित्तीय भत्तों के भुगतान के लिए समय सीमा तय करने और लिखित आश्वासन देने पर सहमति बनी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल के दिनों को ड्यूटी अवधि में शामिल करने की मांग रखी। महाप्रबंधक ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया, जिसके चलते कर्मचारी बैठक से बाहर आ गए।

दूसरी वार्ता रही विफल 

शाम 4 बजे दूसरी बार वार्ता हुई, लेकिन इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई। रात 8 बजे तीसरे दौर की बातचीत में भी गतिरोध दूर नहीं हुआ। आखिरकार कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। महाप्रबंधक ने बताया कि हड़ताल अवधि को ड्यूटी टाइम मानने की मांग पर मुख्यालय स्तर से निर्णय लिया जा सकता है। बुधवार को इस मामले में मुख्यालय को अवगत करवाया जाएगा।

चार दिन में डिपो को 56 लाख का नुकसान

रोडवेज बसों का संचालन बंद रहने से हिसार डिपो (hisar roadways karmchariyo ki hdtal)  को चार दिनों में करीब 56 लाख रुपये की राजस्व हानि हुई है। सिटी बस सेवा भी प्रभावित होने से शहर में यात्रियों को ऑटो के सहारे सफर करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें सामान्य से अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है।

बसों के इंतजार में परेशान यात्री, सीट के लिए भी मारामारी

हड़ताल के कारण यात्रियों को बस स्टैंड (bus stand hisar) पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बस मिलने पर भी सीट हासिल करना मुश्किल हो रहा है। कई यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों को बस पास होने के बावजूद निजी बसों में किराया देकर कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हांसी में भी कर्मचारियों का प्रदर्शन

हांसी (hansi dipot news) में भी लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। साढ़े चार करोड़ रुपये के टीए भुगतान समेत अन्य वित्तीय भत्तों की मांग को लेकर हिसार डिपो और हांसी सब-डिपो के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने बस स्टैंड से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से सरकार को मांगों का ज्ञापन सौंपा।