hrbreakingnews.com

हिसार के नमस्ते चौक पर 43 लाख से बनेगा रोटरी, ट्रैफिक होगा स्मूथ

हिसार के सेक्टर 1-4 के नमस्ते चौक पर रोटरी यानी की गोल चक्कर बनाया जाएगा। यहां पर ट्रैफिक को व्यवस्थित और स्मूथ किया जाएगा। रोटरी बनाने का काम 43 लाख रुपये से किया जाएगा। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और लागों का सफर आसान होगा। यहां से ट्रैफिक डायर्वजन सही होगा। 

 
हिसार के नमस्ते चौक पर 43 लाख से बनेगा रोटरी, ट्रैफिक होगा स्मूथ

HR Breaking News (Hisar Sector 1-4 Namaste Chowk) हिसार के सेक्टर 1-4 चार में नमस्ते चौक पर नया गोल चक्कर बनाया जाएगा। नमस्ते चौक पर यह गोल चक्कर बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है और इसके लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। चौक का बेस बनाने का काम शुरू हो गया है। एक तरफ की सड़क पर बैरिकेडिंग की गई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 


चौक का बेस बनाना शुरू किया (Hisar ki khabar)


हिसार में सेक्टर 1-4 के नमस्ते चौक पर सड़क हादसों को रोकने के लिए रोटरी यानी की गोल चक्कर का काम शुरू हो गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से टेंडर अलॉट हो चुका है। इसके लिए संबंधित एजेंसी की तरफ से काम करना शुरू कर दिया गया है। 43 लाख रुपये से इसका निर्माण किया जाएगा। इसका बेस बनाना शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू करने के बाद आसपास के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। वाहन चालकों के लिए सर्विस लेन और दूसरी तरफ के खुले मार्ग का उपयोग करना पड़ रहा है। 

 


ब्रेकर नहीं रोक पाए रफ्तार (Hisar News Update)


यह चौक काफी खतरे का स्थान बना हुआ था। नमस्ते चौक पर चौराहा खुला होने के कारण चारों दिशाओं से आने वाले वाहन तेज रफ्तार में आमने सामने आ जाते थे। इससे, आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। कुछ माह पहले यहां पर स्पीड ब्रेकर बना था। इससे एक ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसों को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से बनाए गए स्पीड ब्रेकर काम नहीं आए। 

 


क्या कहते हैं अधिकारी (HSVP news)


एचएसवीपी के एसडीओ अनूप बूरा ने बताया कि एचएसवीपी की तरफ रोटरी बनाए जाने के बाद चारों तरफ से आने वाले वाहनों की गति अपने आप नियंतत्रित हो जाएगी। वाहन तय लेन में मूड सकेंगे। इससे राहगीरों का सफर आसान होगा।