home page

12 सालों बाद मीन समेत इन दो राशियों में बनेगी गुरु और सूर्य देव की युति, हर क्षेत्र में बनेंगे तरक्की के योग

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु और सूर्य देव समय-समय पर राशि परिर्वतन करते रहते हैं। बहुत सालों बाद गुरु और सूर्य देव की युति युति इन तीन राशियों में होगी। आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। 

 | 
12 सालों बाद मीन समेत इन दो राशियों में बनेगी गुरु और सूर्य देव की युति, हर क्षेत्र में बनेंगे तरक्की के योग

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रह गोचर करते युति भी दूसरे ग्रह के साथ बनाते हैं। आपको बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में गुरु और सूर्य ग्रह की युति (Surya And Jupiter Ki Yuti) बनने जा रही है। यह युति 12 साल बाद मेष राशि में बनेगी। क्योंकि गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस युति के प्रभाव से धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)


आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे भाव में बनने जा रही है। जिसे धन और वाणी कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही गुरु ग्रह के प्रभाव से आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। वहीं आप लोग अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके वेतन और आपके पद को बढ़ाने के बारे में विचार किया जा सकता है। साथ ही कारोबारियों को इस अवधि में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें : पत्नी पर था शक, पति ने घर में लगवाए सीसीटीवी, फिर जो दिखा मच गया बवाल


सिंह राशि (Leo Zodoac)


सूर्य और गुरु ग्रह की युति सिंह राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में बनने जा रही है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए यह वक्‍त बहुत ही शानदार है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपक धर्म- कर्म के कामों में शामिल हो सकते हैं। वहीं सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। इसलिए यह युति आपके लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है।


कर्क राशि (Cancer Zodiac)

ये भी पढ़ें : गैरमर्द की बाहों में थी पत्नी, पति ने पूछा तो मिला ये जवाब


आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह की युति करियर और व्यापार के लिहाज से लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम स्थान में बनने जा रही है। जिसे कर्म का भाव माना गया है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को गुरु ग्रह के प्रभाव से नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।


साथ ही नौकरीपेशा लोगों को करियर में कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसके बारे में आप काफी समय से सोच रहे थे। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में अच्छे ऑर्डर मिलने से धनलाभ हो सकता है।