home page

आज का राशिफल 26 जनवरी : सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में मिलेंगे उन्नति के संकेत, जाने आज का भागोदय

Aaj Ka Rashifal : सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, किसी नए काम को शुरू करने का आज सबसे अच्छा दिन है। आइए नीचे खबर में जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल। 

 | 
आज का राशिफल 26 जनवरी : सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में मिलेंगे उन्नति के संकेत, जाने आज का भागोदय 

HR Breaking News (ब्यूरो) : आज 26 जनवरी 2023 को पंचमी तिथि है। वहीं आज उत्‍तराभाद्रपद नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किए रहना जरुरी रहेगा। अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छूएंगे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन नौकरी के लिए थोड़े संघर्ष का है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा।

ये भी जानें : तलाकशुदा महिला ने लड़के से बनाए रिश्ते, अब खड़ी हुई ये समस्या

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : धन कमाने के नए अवसर लाभ दिलाएंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। रिश्तों में विवाद की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, गुस्से से बचें। आय के नए स्रोत आपके पास आएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे ।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं. रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संतुलित आहार लें। लोगों को दिए गए पुराने ऋण वापस पा सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है।

ये भी पढ़ें : दो पत्नियों ने हफ्ते में तीन तीन दिन बांटा पति, जानिये 1 दिन किसकी चलेगी

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़ें : मेरा पति मुझमे नहीं लेता है दिलचस्पी, मैं करने लगी हूं अकेला महसूस

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) : नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। चापलूसों से सावधान रहें। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय में उन्नति होगी। आज आपस में लोगों के कारण ख़र्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पहले किये गये किसी काम से आपको फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।