home page

ये हैं भारत की ऐसी जगहें जहां पर भारतीयों को जाने के लिए लेनी पड़ती है परमिशन

जब हम विदेश जाते हैं तब हमारा वीजा लगता है। अपने देश में इधर से ऊधर जाने और घूमने फिरने में तो किसी की रोकटोक नहीं होती लेकिन आज हम भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले है जहां पर जाने के लिए आपको पहले परमिशन लेनी पड़ेगी।
 | 
ये हैं भारत की ऐसी जगहें जहां पर भारतीयों को जाने के लिए लेनी पड़ती है परमिशन

HR Breaking News, Digital Desk- विदेश की सैर के लिए तो वीजा और परमिशन लेने के बारे में आप सभी जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां आप बिना सरकार की इजाजत के नहीं जा सकते हैं। जी हां, ये सज है। अगर आपका दिल भारत की इन खास जगहों पर सैर करने और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने का है, तो आपको पहले इन जगहों पर जाने की परमिशन लेनी होगी। तभी यहां पहुंच सकते हैं। कह सकते हैं कि यहां जाने के लिए भी आपको वीजा की जरूरत होगी, तो चलिए जानें आखिर कौन सी हैं वो भारत की जगहें जहां भारतीयों को भी जाने के लिए लेनी पड़ती है इजाजत। 


अपने देश में इधर से ऊधर जाने और घूमने फिरने में तो किसी की रोकटोक नहीं होती। लेकिन अगर आप इन खास राज्यों में एंट्री लेते हैं तो जरूर रोका जा सकता है। 


अरुणाचल प्रदेश


अगर आप खूबसूरत अरुणाचल प्रदेश की सैर पर जाने की सोच रहे हैं। तो जान लें कि यहां पर जाने के लिए आपको इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ेगी। करीब एक महीने के लिए वैध ये परमिट सिंगल और ग्रुप दोनों तरह का होता है। स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों को ये परमिट लेना पड़ता है। दरअसल, चीन, म्यांमार और भूटान की सीमा से लगे इस प्रदेश में सुरक्षा की दृष्टि ये नियम लागू है। 

ये भी पढ़ें : बढ़ने वाली है सर्दी, यूपी के 25 जिलों में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले


लक्ष्यद्वीप


केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप अपने साफ सुथरे बीच और अंडर वॉटर एक्टीविटी के लिए पर्यटकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। वहीं इस द्वीप की सैर पर हनीमून कपल्स भी अक्सर जाना चाहते हैं। लेकिन इस केंद्र शासित प्रदेश में घूमने के लिए आपको परमिशन की आवश्यकता होती है। लक्ष्यद्वीप के स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों को पुलिस स्टेशन से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। जिसे स्टेशन हाउस ऑफिसर को जमा करना होता है। 


नागालैंड


नागालैंड अपने स्थानीय रीति-रिवाजों की वजह से जाना जाता है। यहां पर आदिवासी समुदाय की अधिकता है। जहां की भाषा और संस्कृति, खान-पान बिल्कुल अलग है। वहीं नागालैंड की सीमा म्यामांर की सीमा से लगी है। जहां पर जाने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ती है। 


लद्दाख


लद्दाख को हाल के वर्षो में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है। यहां के कुछ खास जगहों पर सैर के लिए परमिट की जरूरत होती है। चीन और पाकिस्तान की सीमा से लगा ये खूबसूरत पहाड़ी एरिया काफी संवेदनशील माना जाता है। इसलिए लोगों की सुरक्षा की दृष्टि की वजह से पैंगोग, खारदुंगला दर्रा और नुब्रा घाटी जैसी जगहों पर जाने के लिए खास परमिट की जरूर पड़ती है। 

ये भी जानें : राजस्थान में 26 जनवरी तक बरसेंगे बादल, इन डिस्टिक के लिए अलर्ट जारी


मणिपुर


मणिपुर की सैर के लिए निकल रहे हैं तो अपना वैध आईडी कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें। यहां के कुछ क्षेत्रों पर घूमने के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है। हालांकि ये नियम हर वक्त लागू नहीं रहता। कई बार इसमे छूट भी मिलती है। 


सिक्किम


सिक्किम में घूमने के लिए काफी सारे पर्यटन स्थल हैं। जिनमे से कुछ जगह जैसे नाथुला दर्रा, त्सोमगो बाबा मंदिर यात्रा, जोंगरी ट्रैक जैसी जगहों पर जाने के लिए खास परमिट की जरूरत होती है।