Delhi Cheapest Market : ये हैं दिल्ली की सबसे सस्ते बाजार, 1 रुपये से मिलना शुरू हो जाता है सामान
Cheapest Market : त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे हैं। लेकिन बजट काफी कम है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं जहां पर आप बेहद सस्ते में अच्छी क्वालिविटी के सामान मिल जाएगा। आज हम आको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे जहां पर 1 से 2 रुपये में जरूरी सामान मिलना शुरू हो जाता है।
HR Breaking News - (Delhi Cheapest Market)। देश की राजधानी दिल्ली दुनिया भर में कई मायनों में फेमस है। यहां की नाइटलाइफ काफी फेमस है। वहीं दिल्ली को एक्सपलोर करने के लिए लोग दूसरे राज्यों से आते हैं। वहीं सस्ती शॉपिंग के लिए भी दिल्ली के बाजार (Cheapest Market) काफी पॉपुलर है। अब त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सभी घरों और ऑफिस का सजाने के लिए सामान खरीदते हैं इसके साथ ही खुद के लिए नए नए कपड़े लेते हैं। अगर आपको भी बहुत सारी शॉपिंग करनी है तो दिल्ली के इन बाजारों को विजिट कर सकते हैं। यहां पर बेहद ही कम रेट में अच्दी क्वालिविटी का सामान मिलता है।
दिल्ली के कुछ बाजार (Delhi Cheapest Market) तो इतने ज्यादा फैंस हैं कि यहां पर बिना त्योहार के भी आए दिन भीड़ देखने को मिलती है। दरअसल, इन बाजारों में एक से दो रुपये में घर का जरूरी सामान मिल जाता है। दिल्ली के सबसे सस्ते और लोकप्रिय मार्केट में से कुछ ऐसे हैं जहां लोग हर तरह के सामान खरीद सकते हैं और वो भी बहुत कम कीमत में। दिल्ली के ये बाजार शॉपिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं। अगर आप कम से कम पैसों में बहुत सारी शॉपिंग करना चाहते हैं तो इन बाजारों क बारे में जरूर जान लें।
दिल्ली, चांदनी चौक
जब भी बात सस्ती शॉपिंग की आती है तो हर कोई चांदनी चौक की मार्केट (Delhi Chandni Chowk) के बारे में जिक्र जरूर करता है। यह दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट है। यहां से खरीदारी करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। ये बाजार अपनी सस्ती चीजों और शाही रेंज के लिए फेमस है। यहां पुराने जमाने की ट्रेडिशनल साड़ियों से लेकर, रोजमर्रा के उपयोग की चीजें भी कम रेट में मिल जाती हैं। यहां से व्यापारी चीजें खरीदकर मुनाफा भी कमाते हैं।
जनपथ बाजार
दिल्ली की जनपथ मार्केट (Delhi Janpath Market) सस्ती शॉपिंग के लिए एक बेस्ट जगह है। अगर आप फैशन आइटम्स, किचन वियर, डेकोरेटिव सामान खरीदना चाहते हैं तो इस बाजार में विजिट कर सकते हैं। इस बाजार में हर तरह का सामान कम से कम रेट मिल जाता हैं। यहां पर गुजराती लेन है जहां से आप गुजरात की स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैं। अगर आप यहां आने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका है दरअसल, दिवाली का त्योहार करीब आ रहा है आने वाले दिनों में यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ होगी।
पहाडगंज मार्केट
पहाड़गंज बाजार दिल्ली (Delhi Paharganj Market) का सबसे सस्ता बाजार में से एक है, जहां हर चीज सस्ती और कौड़ी के भाव में मिल जाती है। यहां आपको गहने, कपड़े, बैग्स और फर्नीचर तक हर सामान की बड़ी रेंज सस्ती कीमतों पर मिल जाती है। इस बाजार में ब्रांडिड कपड़े कम रेट मिल जाएंगे।
दिल्ली, सरोजिनी नगर
सरोजिनी नगर दिल्ली (Delhi Sarojini Nagar) के सबसे फेमस और सस्ते बाजारों में से एक है, जहां पर ब्रांडेड कपड़े और अन्य फैशन आइटम्स बहुत कम कीमत पर मिल जाते हैं। यहां आने वाले लोग ट्रेंडिंग फैशन को बेहद किफायती दामों में पा सकते हैं। लड़कियां तो इस बाजार की दीवानी हैं।
