home page

1 महीने तक गेहूं की रोटी न खाएं तो शरीर पर क्या असर होगा, जानिए इस पर एक्सपर्ट ने क्या कहा

What Happens if Stop Eating Chpati : हर किसी की डाइट में गेहूं की रोटी जरूर शामिल होती है। कई लोगों को गेहूं की रोटी खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि अगर 1 मिनट तक गेहूं की रोटी न खाई जाए तो हमारे शरीर पर क्या असर होगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं गेहूं की रोटी से जुड़े इस तथ्य पर एक्सपोर्ट का क्या है कहना।
 | 
1 महीने तक गेहूं की रोटी न खाएं तो शरीर पर क्या असर होगा, जानिए इस पर एक्सपर्ट ने क्या कहा

HR Breaking News - (wheat grain chapati) गेहूं की रोटी तो अक्सर हम सब खाते ही हैं। दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो गेहूं की रोटी खाना पसंद नहीं करते हैं। दुनिया में कुछ लोगों का यह भी मानना है कि गेहूं में ग्लूटन होता है इसकी वजह से गेहूं की रोटी नहीं खानी चाहिए। लेकिन कई लोगों का यह भी मानना है कि गेहूं की रोटी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। आपको बताते हैं कि अगर 1 महीने तक गेहूं की रोटी ना खाई जाए तो क्या होगा।


गेहूं की रोटी से जुड़े इस तथ्य पर कई डाइटिशियन तथा एक्सपर्ट्स ने इससे जुड़े सारे डाउट्स क्लियर किए हैं। चलिए जानते हैं कि अगर हम 1 महीने तक गेहूं की रोटी ना खाएं तो हमारे शरीर पर क्या असर होगा?


नुकसानदायक नहीं है गेहूं ....


डाइटिशियन का कहना है कि गेहूं का सेवन करने से हमारे शरीर पर कोई भी बुरा असर नहीं होता है। गेहूं में जो ग्लूटन होता है वह एक तरह का प्रोटीन होता है जो नॉर्मल लोगों के लिए किसी तरह से नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन जो लोग गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं उनके लिए यह दिक्कत की वजह बन सकता है। डॉक्टर ने उनको ग्लूटन बेस्ड डाइट लेने से मना किया हो।


बैलेंस डाइट लें


अगर आप दिन भर में तीन-चार टाइम खाना खाना (Health Tips) खाते हैं और हर बार आप केवल तीन-चार या पांच गेहूं की रोटी खाते हैं, तो ये ठीक नहीं है। क्योंकि अति हर एक चीज की बुरी होती है और वो नुकसानदायक बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप बैलेंस डाइट लें। जिसमें दो रोटी के साथ चावल, दाल जैसी चीजें भी साथ में शामिल हों।


पोषक तत्व से भरपूर होता है गेंहू


गेहूं ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन बी12, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और सोडियम सहित कई और पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।


गेहूं की रोटी न खाने से शरीर पर क्या होता है असर?


अगर आप एक महीने या उससे ज्यादा समय के लिए गेहूं की रोटी (wheat bread) नहीं खाते हैं। तो आपकी बॉडी का एनर्जी लेवल कम हो सकता है। साथ ही एनीमिया, स्किन रैशेज, लिप्स क्रैक, मूड स्विंग्स, इम्यूनिटी और हड्डियां कमजोर होने जैसी दिक्कतें भी आपको (wheat chapati) हो सकती हैं।


मोटा पिसवाएं आटा 


ज्यादातर लोग गेहूं का आटा बहुत ज्यादा बारीक पिसवाते हैं और इसको भी छानकर इसमें से चोकर हटा देते हैं, जबकि ये तरीका बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। हमेशा गेहूं को थोड़ा सा मोटा (eat wheat flour) पिसवाएं और आटे को चोकर के साथ इस्तेमाल करने की आदत डालें। 


क्योंकि रिफाइंड आटा खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए रागी या बाजरे के आटे की तरह ही गेहूं का मोटा आटा ही इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। महीने भर तक गेहूं का आटा न खाने से बॉडी को कोई खास फायदे नहीं होते हैं बल्कि उल्टा नुकसान ही होता है।