home page

Goa की ये 7 जगहें नाइटलाइफ के लिए हैं फेमस, पूरी रात रंगीन रहता है माहौल

Goa Night Out : नाइट लाइफ का आनंद लेने वालों के लिए गोवा सबसे अच्छी जगहों में से एक है। गोवा घूमने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं। अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइट लाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको गोवा की उन छह जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। गोवा भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक जाना जाता है। चाहे आप उत्तरी गोवा जाएं या दक्षिणी गोवा, इस जगह की रौनक ऐसी है कि लोग छह से सात दिन तक यहीं रुकते हैं। अपने मज़ेदार आकर्षणों के अलावा गोवा नाइटलाइफ़ के लिए भी परफेक्ट माना जाता है, यहाँ कई समुद्र तट हैं, जहाँ हर शाम डीजे पार्टियाँ होती हैं और विदेशियों की एक बड़ी भीड़ भी देखी जाती है। अगर आप गोवा जा रहे हैं तो रात 10 बजे के बाद इन जगहों पर जाकर बेहतरीन नाइटलाइफ़ का आनंद ले सकते हैं।

1. बागा बीच (Baga Beach):

गोवा की राजधानी पणजी से करीबन 17.3 किलोमीटर दूर स्थित बागा बीच  (Baga Beach) हर रोज लाखों सैलानी मौज-मस्ती के लिए आते हैं। इस बीच पर आपको बेहतरीन नाइट क्लब, स्ट्रीट फूड वेंडर्स, वॉटर स्पोर्ट्स और कॉफी बार आसानी से देखने को मिल जाएंगे। ये बीच अपनी नाइट लाइफ (night life) के लिए भी काफी फेमस है। यहां लड़के लड़कियों की खूब भीड़ देखी जा सकती है।


2. कोल्वा बीच (Colva Beach):

कोल्वा बीच (Colva Beach) साऊथ गोवा के बेस्ट बीचों में जाना जाता है। कोल्वा बीच अपने बेहतरीन नाइटलाइफ के लिए और स्वादिष्ट सी फूड के लिए मशहूर है। यहां आप अलग-अलग कॉकटेल लेने के साथ डांस का भी पूरा मजा ले सकते हैं।

3. अंजुना बीच, गोवा (Anjuna Beach, Goa):

अंजुना बीच पर देर रात तक पार्टियां भी चलती हैं, यहां क्रिसमस और नए साल पर और भी ज्यादा मस्ती देखने को मिलती है। अगर आप इस दौरान गोवा जा रहे हैं तो आपको अंजुना बीच (Anjuna Beach) जरूर जाना चाहिए।

4. वागातोर बीच (Vagator Beach):

उत्तरी गोवा में मापुसा रोड के पास स्थित वागातोर बीच पणजी से 22 किमी की दूरी पर स्थित है। अन्य समुद्र तटों की तुलना में यहां भीड़ काफी कम है। लेकिन यहां की बीच पार्टियां काफी मशहूर हैं। यहां 500 साल पुराना पुर्तगाली किला भी देखा जा सकता है।

5. अश्वेम बीच, गोवा (Ashvem Beach, Goa):

गोवा के उत्तर में मौजूद अश्वेम बीच पार्टीज के लिए जाना जाता है। इस बीच काफी भीड़ यहां देखने को मिलती है। यहां शांत वातावरण भी काफी देखा जा सकता है। बता दें, इस बीच की खूबसूरती लोगों को काफी पसंद आती है।

6. आरामबोल बीच (Arambol Beach):

यह समुद्र तट गोवा के सबसे खूबसूरत और शांतिपूर्ण समुद्र तटों में से एक है। दोस्तों और परिवार के साथ शानदार डिनर का आनंद लेने के लिए अरामबोल बीच सबसे अच्छा है। इस समुद्र तट के पास आपको कई बेहतरीन कैफे और रेस्तरां भी मिलेंगे।

7. पालोलेम बीच (Palolem Beach):

गोवा के दक्षिणी छोर पर पालोलेम बीच है जो काफी शांत और खूबसूरत है। यहां आप बेहतरीन बीच पार्टियों के साथ-साथ बेहतरीन भोजन और वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। यह बीच विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है।