home page

Redmi ने लॉन्च किया नया 4K TV, कीमत जान कर चौंक जायेंगे

Xiaomi ने अपना नया Smart TV पेश कर दिया है। जिसमें 70 इंच की डिस्प्ले के साथ 3840 x 2160 Pixel रेजोल्यूशन उपलब्ध है। कम कीमत वाले इस Smart TV पर मिल रहा है, धमाकेदार डिस्काउंट और गजब के ऑफर के साथ शानदार फीचर्स। आइये जानते हैं इसकी पूरी डिटेल। 
 | 

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, Xiaomi ने Redmi ब्रांड के तहत एक नया Smart TV  पेश किया है। Redmi Smart TV A70 में बड़ी 70 इंच की डिस्प्ले के साथ 3840 x 2160 Pixel रेजोल्यूशन दिया गया है। इस डिस्प्ले का स्क्रीन रेशियो 96% है। यह 78% DCI-P3 Colour गेमुट, 1 बिलियन प्राइमेरी Colour डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट को Sport करती है। इसमें एक डायरेक्ट बैकलाइट दी गई है। आइए रेडमी के इस Smart TV  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

लॉन्च होने जा रहा है Creta का नया वेरिएंट, ये होंगे फीचर्स


Redmi Smart TV A70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Smart TV A70 में 70 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 Pixel है। प्रोसेसर के लिए यह Quad कोर A35 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 1.5GB RAM और 8GB फ्लैश मेमोरी दी गई है। यह TV 2.4G Wi-Fi के साथ आता है और इनफार्रेड को Sport करता है।

Vivo का 60 हजार वाला ये फोन इस वेबसाइट पर मिल रहा है 101 रुपए में

साउंड सिस्टम के लिए इसमें दो हाई पावर 10W स्पीकर दिए गए हैं जो कि विविड साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। इसमें एयर डक्ट डिजाइन दिया गया है। इंटरफेस की बात करें तो Redmi Smart TV A70 में दो USB Ports, दो HDMI इंटरफेस, एक एंटीना, S/PDIF, एवी इनपुट और Network पोर्ट दिया गया है। इस Smart TV  के जरिए Smart डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है और कैमरा इमेज भी देखी जा सकती हैं। इसमें Kiwi TV, Aurora TV, Mango TV और चीजें पहले से ही प्री-इंस्टॉल्ड हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है।

56 दिनों के लिए हर दिन मिलेगा 3Gb डाटा और अनलिमिटेड कॉल्स, Airtel ने लॉन्च किया ये धांसू प्लान

इसके अलावा TV मेनस्ट्रीम के स्क्रीन प्रोजेक्शन प्रोटोकॉल को कवर करता है। यह एंड्रॉइड, IOS Mobile फोन Screen प्रोजेक्शन, Windows और मैक नोटबुक स्क्रीन प्रोजेक्शन का Sport करता है। Xiaomi Smart TV को एक मजबूत डिवाइस के तौर पर भी प्रमोट कर रहा है। जारी किए गए डाटा से साफ होता है कि TV ने पूरे डिवाइस के कई अपराइट ड्रॉप्स, 12,000+ इंटरफेस प्लग-इन/आउट टेस्ट, और -25°C और -60°C सिम्युलेटेड इनडोर और आउटडोर टेंप्रेचर डिफ्रेंस टेस्ट समेत 300 से ज्यादा मशीन टेस्टिंग को पास किया।
 

जादू से कम नहीं है ये तकनीक 13 इंच की स्क्रीन बन जाएगी 17 इंच की


Redmi Smart TV A70 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Redmi Smart TV A70 की कीमत 2199 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 25,085 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Redmi smart TV A70 बिक्री के लिए 31 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।