Tata ने लॉन्च किया इस Car का ये नया मॉडल, माइलेज है 25KM से भी ज्यादा

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, Tata Tiago NRG CNG Launched: Tata Motors के पोर्टफोलियो में Tiago का अहम रोल रहा है। Tata की न्यू इनिंग्स Tiago के साथ ही शुरू हुई है। Tata की कारों के सेल्स के ग्राफ को Tiago ने ही उठाने का काम किया है। Tiago के बाद टिगोर, Necson, अल्ट्रोज और पंच भी लोगों को पसंद आईं। कंपनी ने Tiago का NRG वैरिएंट भी लॉन्च किया, जो टॉप-स्पेक XZ और XT ट्रिम में आता है। अब कंपनी ने Tiago NRG का iCNG वैरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। Motor एरिना ने इससे जुड़े अपडेट को शेयर किया है।
Samsung का ये महंगा फोन मिल रहा है केवल 10 हजार रुपए में
Tiago NRG CNG लॉन्च
Tata Motors के डीलरों को Tiago NRG CNG के लॉन्च के बारे में सूचित कर दिया गया है। Tata Motors ने खुलासा किया कि Tiago NRG को स्टाइलिंग और डिजाइन की वजह से ग्राहकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। 2021 में फेसलिफ्ट और BS6 अपग्रेड ने इसे प्रीमियम और आकर्षक बना दिया। इसने अपने सेगमेंट में अपनी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स, ड्राइवबिलिटी, सेफ्टी और Comfort के साथ बेंचमार्क सेट किया है। हमने पिछले 3 सालों में CNG व्हीकल की बिक्री में भारी डिमांड और वृद्धि देखी है। जिसमें वॉल्यूम का तिगुना और कुल बिक्री में हिस्सा दोगुना होकर 11% हो गया है। बढ़ते CNG सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए हम Tiago NRG iCNG भारत का पहला टफरोडर CNG लॉन्च कर रहे हैं।
अब हर घर में चलेगा Fast Internet और साथ में Free OTT
Tiago NRG CNG की कीमत
मौजूदा Tiago NRG XT की कीमत 6.42 लाख रुपए और XZ की कीमत 6.83 लाख रुपए है। यह देखते हुए कि नियमित Tiago के CNG वैरिएंट की कीमत उनके पेट्रोल समकक्षों की तुलना में 91 हजार रुपए ज्यादा है। Tiago NRG CNG के लिए समान कीमत रखने की उम्मीद की जा सकती है। अगर ऐसा है तो Tiago NRG XT CNG की एक्स-शोरूम कीमत 7.33 लाख रुपए और NRG XZ CNG की कीमत 7.74 लाख रुपए हो सकती है।
मामूली-सा ये Toothpaste बना देगा आपकी कार को एकदम नए जैसा, बस करना होगा ये काम
Tiago NRG CNG का इंजन
Tata Tiago NRG CNG डीलरशिप पर बिलिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। Tiago NRG CNG 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस होगा, जो CNG पर चलने पर 72 BHP और 95 NM टॉर्क पैदा करेगा। इसका माइलेज 26.4km/kg होगा। कंपनी की कीमत का Official Announcement नवंबर के पहले सप्ताह में कर सकती है। इसे Gray, White, Red और फॉलीज Green रंगों में लॉन्च किया जाएगा।