ये हैं देश के टॉप 10 Scooters
HR Breaking News, डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, Scooter की सेल ने सितंबर 2022 में कुछ वृद्धि नजर आई है। अगर हम Top 10 टू-व्हीलर सेल्स की बात करें तो Splendor ने Activa को नीचे करते हुए Top स्पॉट हासिल किया। Activa इंडस्ट्री में सबसे सफल नामों में से एक है, जो टू-व्हीलर सेल्स में अब दूसरे स्थान पर आ गया है। Scooters को एनालाइज किया जाए तो Activa अभी सबसे ऊपर है।
19 हजार से कम कीमत में मिल रहा iPhone 11, धड़ाधड़ हो रही बिक्री
2,45,607 Units की बिक्री के साथ Activa की सेल्स पिछले साल की सेल 2,45,352 Units से थोड़ी सी ऊपर गई। 255 Units की वॉल्यूम ग्रोथ के साथ Activa को सिर्फ 0.10% की साल-दर-साल की वृद्धि मिली। Activa की सेल्स ने यह जरूर सुनिश्चित कर लिया है कि वो 48.76% के साथ Top 10 Scooter लिस्ट में अपना स्थान बनाए। Honda में Activa अब तक का सबसे हाई-सेलिंग प्रोडक्ट है।
Old Coin Market : 1, 5 और 10 रुपए के पुराने नोट आपको रातों-रात बना देंगे लखपति, जानिए कैसे
Top 10 Scooters सितम्बर 2022
TVS Jupiter की सेल्स पिछले महीने 82,394 Units थी। TVS ने 26,055 Units के साथ सॉलिड 46.25% की साल-दर-साल की ग्रोथ दर्ज की। Jupiter ने Scooters की लिस्ट में 16.36% मार्किट शेयर मार्क किया। इस फेस्टिव सीजन TVS Jupiter कंपनी का सबसे हाई-सेलिंग प्रोडक्ट रहा।
बंद होने जा रही है लोगों की पसंदीदा Hyundai की ये कार, सबसे ज्यादा देती है माइलेज
Suzuki Access ने 46,851 Units के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंपनी ने 4.02% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने सितम्बर 2021 में 45,040 Units की बिक्री की थी। इसका वॉल्यूम गेन 1,811 Units रहा और 9.30% का मार्किट शेयर रहा। चौथे स्थान पर 125cc का स्पोर्टिएस्ट Scooter TVS NTORQ रहा। यह लिस्ट में TVS का दूसरा प्रोडक्ट है और इसने सितंबर 2022 में 46,851 Units की बिक्री कर 6.94% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की।
HP का ये दमदार Laptop मिल रहा है 20 हजार के डिस्काउंट पर
Honda के दूसरे प्रोडक्ट Dio ने भी पिछले महीने 29,994 Units की बिक्री कर इस लिस्ट में जगह बनाई। इसने सितम्बर 2021 में 34,557 Units की बिक्री की। Dio ने 4,563 Units कम बिक्री की और सेल्स में 13.20% की साल-दर-साल गिरावट देखी। Hero सबसे ज्यादा बिकने वाला Scooter रहा। Pleasure के लिए यह साल उतना अच्छा नहीं रहा और इसे 9.08% की साल-दर-साल गिरावट देखी। इसकी सेल्स 19,682 Units की रही जो सितम्बर 2021 में 21,648 Units थी।
Sariya-Steel : दिवाली पर शुरू कर दें घर का निर्माण कार्य, सरिये में आ गई रिकॉर्ड तोड़ गिरावट
इस लिस्ट में Hero का दूसरा प्रोडक्ट Destini है जिसने Pleasure की तुलना में साल-दर-साल के हिसाब से बेहतर किया। इस साल 14,951 Units की बिक्री हुई जो सितम्बर 2021 में 12,358 Units थी। Destini ने 20.98% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की। इसकी वल्यूम ग्रोथ 2,593 Units की रही।
Pep+ ने लिया 10वां स्थान
8वें स्थान पर Suzuki की Burgman Street है जो लिस्ट में एक मात्र मैक्सी-स्टायल्ड Scooter है। पिछले महीने 12,875 Units की बिक्री के साथ Burgman ने 48.52% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की। सितम्बर 2021 में इसकी 8,669 Units की बिक्री हुई थी। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ 4,206 Units रही। इससे Burgman Street देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला मैक्सी-स्टायल्ड Scooter बन गया।
Yamaha का Fascino एक मात्र Scooter है जिसने इस लिस्ट में जगह बनाई। इसने 10,348 Units की बिक्री की। इसकी सेल्स में 27.35% की गिरावट देखी गई। पिछले साल यह 14,244 Units पर थी। इसका वॉल्यूम घाटा 3,896 Units का रहा। सबसे आखिर में, Pep+ की 9,518 Units की बिक्री हुई। सितम्बर 2021 में 7,259 Units की बिक्र हुई थी। Pep+ ने साल-दर-साल 31.12% की वृद्धि दर्ज की। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ 2,259 Units की रही।
