home page

Petrol-Diesel : कच्चे तेल में जबरदस्त गिरावट, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol-Diesel Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले काफी दिनों से कच्चे तेल के दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। पर अभी इसके रुख में नरमी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड क्रूड 1.10 डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ 115.2 डॉलर अभी इसका दाम प्रति बैरल पर बना हुआ है। पढ़ें पूरी जानकारी..
 | 

HR Breaking News, New Delhi: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले काफी दिनों से कच्चे तेल के दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। पर अभी इसके रुख में नरमी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड क्रूड 1.10 डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ 115.2 डॉलर अभी इसका दाम प्रति बैरल पर बना हुआ है।

इसे भी देखें : सोने की खरीदारी में ना करें देरी, 10 ग्राम पर मिल जबरदस्त लाभ

 हालांकि इस गिरावट का भारत में कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अभी भी पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol-diesel price) अभी स्थिर हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price) की घोषणा की है। आज गुरूवार 30 जून को देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि बीते हफ्ते कच्चे तेल के दाम 108 डॉलर के नीचे पहुंच गए थे। ऐसे में तेल के दाम अभी भी अधिक हैं।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल का आज का भाव
महानगर     पेट्रोल का रेट (रुपए प्रति लीटर)     डीजल का रेट (रुपए प्रति लीटर)

  • दिल्ली               96.72                               89.62
  • मुंबई                111.35                              97.28
  • चेन्नई               102.63                             94.24
  • कोलकाता        106.03                             92.76
  • लखनऊ            96.57                              89.76
  • पटना              107.24                             94.04
  • जयपुर            108.48                              93.72
  • नोएडा             96.57                              89.96
  • पोर्टब्‍लेयर        84.10                              79.74
  • गुरुग्राम           97.18                             90.05
  • चंडीगढ़          96.20                             84.26

बीते साल नवंबर से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। इसके बाद यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे। 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल में करीब 10 रुपये का इजाफा हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में 12 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत (Delhi Petrol Price Today) 105.41 रुपए और डीजल (Delhi Diesel Price Today) 96.67 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन 21 मई को केंद्र सरकार की पहल के बाद लोगों को एक बार फिर से राहत मिली।

और देखिए : Swarna Rekha River: नदी उगल रही सोना, हो रहे हैं लोग अमीर, जानें कैसे?


ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए तेल कंपनियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।