home page

UP Mausam : यूपी में इस दिन होगी बारिश, आ रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

UP Mausam : एक बार फिर से यूपी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है। जिसके चलते 12 और 14 मार्च को बरसात होगी। वहीं, बर्फबारी का भी अलर्ट है। ऐसे में आप भी जान लें आने वाले दिनों के मौसम का हाल...
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में 13 मार्च को बरसात होगी। यूपी, पंजाब, हरियाणा में कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

पिछले 24 घंटे की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और केरल में बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया है कि आज से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में 12 और 14 मार्च को बरसात होगी। वहीं, बर्फबारी का भी अलर्ट है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 11 और 12 मार्च को बारिश व बर्फबारी होने वाली है। वहीं, 13 और 14 को भी बारिश बर्फबारी का अलर्ट है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब में 14 मार्च तक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 13 मार्च को बरसात होगी। इसके अलावा, पंजाब में 13 मार्च को आंधी तूफान व बिजली भी कड़क सकती है। इसके अलाावा, अरुणाचल प्रदेश में 15 मार्च तक बारिश जारी रहने वाली है। असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 और 14 मार्च को बरसात होगी।  

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए की रहने की संभावना-
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया।