home page

Tourist Place in India : गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट हैं भारत की ये 10 जगहें

Tourist Place in India : अगर आप अपने बच्चों या परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपको अपने बजट में रहकर घूमने जाना है तो आप सही जगह आये हैं। आज हम आपको गर्मियों में भारत में घूमने के लिए 10 प्रमुख स्थान कौन कौन से हैं इसके बारे में बताएँगे।

 | 
Tourist Place in India : गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट हैं भारत की ये 10 जगहें

HR Breaking News, Digital Desk- गर्मी का मौसम आते ही सभी लोग घरों के अंदर दुबक जाते हैं। मई जून में तो भारत में चिलमिलाती गर्मी होती है और ऐसे में कड़ी धूप में बाहर कौन निकलना चाहेगा? जून में गर्मी अपनी चरम सीमा में होती है और इस महीने बच्चों की स्कूल की छुटियाँ भी पड़ जाती हैं।


आइये जानते हैं भारत में गर्मियों में घूमने की 10 अच्छी जगहें के बारे में जहाँ आप आसानी से अपने बजट में रहकर जा सकते हैं।


भारत में घूमने की कई ऐसी जगह हैं जहाँ आप अपने छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। भारत में मई-जून का महीने काफी उमस भरा होता है यह महीना अपनी तेज गर्मी के लिए जाना जाता है और ऐसे में आपको ऐसे स्थान की जरूरत होती है।


जहाँ आप गर्मी से निजात पा सके और परिवार के साथ छुट्टी बिता सकें। india में summer vacation में बच्चों को आप हिल स्टेशन ले जा सकते हैं। India में कई ऐसी जगह हैं जहाँ आप सुकून और एडवेंचर दोनों का ही आनंद ले सकते हैं और चिलमिलाती गर्मी से राहत भी, इतना ही नहीं आपको पोस्ट में भारत की 10 ऐसी बेहतरीन और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएँगे जहाँ आप वास्तव में अपने परिवार के साथ जाकर इस गर्मियों से निजात पा सकते हैं और अच्छी यादों को सहेज सकते हैं। आप मात्र 10000 रुपए में गर्मियों के मौसम में भारत के टॉप 10 जगहों में घूमने जा सकते हैं।

ये भी जानें : Uttarakhand में भी है एक छोटा सा श्रीनगर, देखेंगे तो लगेगा जन्नत जैसा


आपको इंडिया के सबसे सुन्दर घूमने की जगह (Most beautiful Places to Visit in India in Summer) की सूची और उन स्थानों में जाने का खर्चा और रहने की व्यवस्था आदि के बारे में हम लेख में बताएँगे।

ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी सुविधानुसार घूमने का प्लान आसानी से बना सकें और अपने बच्चों और परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टी का आनंद ले सकें।


आप भारत के इन 10 Beautiful places में इन गर्मियों (summer) के महीनों में जाकर सुकून के साथ साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करने का मौका पा सकते हैं –

भारत में गर्मियों में घूमने की 10 अच्छी जगहें


बचपन में हम सभी गर्मियों में अपनी दादी नानी के यहाँ घूमने जाया करते थे लेकिन समय के साथ साथ हम सभी नयी चीज़ों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं भारत में कई ऐसे स्थान हैं जहाँ जाना आपकी तमन्ना रही होगी लेकिन किन्हीं कारणों से वहां जा नहीं पाए होंगे। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही मन में किसी ऐसी जगह जाने का विचार आता है जहाँ हम तपिस गर्मी से निजात पा सकें।

आपके मन में कई उलझनें होती हैं जैसे की कौन-सा स्थान गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट होगा जो आपके बजट को ख़राब न करे और आप पैसा बचाने के साथ साथ उस जगह पर अच्छे से घूम सकें। तो चलिए जानते हैं भारत की ऐसी 10 जगहों के बारे में जहाँ आप इन गर्मियों में घूमने जा सकते हैं।

चिलमिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए हिल स्टेशन के साथ-साथ वाटर पार्क का आनंद हर कोई लेना चाहता है। अपने वीकेंड को और यादगार बनाने के लिए दिल्ली के टॉप वाटर पार्क में जाना मत भूलना। यहाँ पानी के साथ-साथ बच्चों को खेलने के लिए बहुत सारे गेम्स है।

Tourist Spots : देश के इन 5 हिल स्टेशनों की खूबसूरती के आगे फीका है नैनीताल


1. Places to Visit in India in Summer -मसूरी (Mussoorie) उत्तराखंड


भारत के हिमालयी राज्य उत्तराखंड में ‘‘पहाड़ों की रानी’‘ कही जाने वाली मसूरी में देश ही नहीं विदेशों से बड़ी संख्या में लोग विशेष तौर पर गर्मियों के मौसम में घूमने आते हैं।

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशनो में मसूरी भी है यह एक बहुत प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है जहाँ बड़ी संख्या में लोग गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने आते हैं। वर्ष 1825 में एक ब्रिटिश मिलिट्री अधिकारी शोर ने मसूरी की खोज की थी।

मसूरी में आप माल रोड ,गन हिल ,लंढौर क्लॉक टॉवर,गन हिल्स, ज्वालाजी मंदिर, राजाजी नेशनल पार्क, लाल टिब्बा और कैमल बैक रॉक आदि स्थानों में घूमने जा सकते हैं।

देहरादून से मसूरी लगभग 38 किलोमीटर की दुरी पर एक हिल स्टेशन है। मसूरी से रात्रि के समय देहरादून ऐसे चमकता हुआ दिखाई देता है जैसे आसमान के सभी सितारे जमीन पर आ गए हों।

Mussoorie में घूमने के अन्य पर्यटन स्थल –

गनहिल, म्युनिसिपल गार्डन, तिब्बती मंदिर, कमल बैक रोड झाड़ीपानी फाल, कीमती फॉल, भत्ता फॉल, नाग देवता मंदिर, मसूरी झील, क्लाउड एंड, मसूरी कैसे जाएँ –

आप मसूरी देहरादून से बस या प्राइवेट टैक्सी या अपनी बाइक या स्कूटी से आसानी से जा सकते हैं।
मसूरी के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन देहरादून है।
दिल्ली से मसूरी की दूरी 291 किलोमीटर है।
नयी दिल्ली से मसूरी जाने में आपको कार या प्राइवेट टैक्सी से लगभग 5 -से 6 घंटे लग सकते हैं।
नयी दिल्ली से मसूरी जाने के लिए आप गूगल मैप की सहायता ले सकते हैं।
घूमने का सही समय

Ajab-Gajab : देश का इकलौता ऐसा गांव जहां महिलाएं नहीं पहनती कपड़े


2 .top Places to Visit in India – लद्दाख (Ladakh)


काराकोरम और हिमालय पर्वत के बीच बसा भारत का बड़ा ही खूबसूरत स्थान लद्दाख एक केंद्रशासित प्रदेश है। इसके उत्तर में चीन और पूर्व में तिब्बत के सीमाएं लगती हैं।

लद्दाख में सालाना 3.2 इंच तक की फर्फ पड़ती है यहाँ का तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेट है। यहाँ अधिकतर समय बर्फ जमी रहती है।

Ladakh शहर सभी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। लेह अपने कठिन रास्तों और खूबसूरत बर्फ़बारी के लिए घूमने की अन्य जगहों में अपना विशेष स्थान रखता है।

लद्दाख का मेग्नेटिक हिल काफी प्रसिद्ध है। आप इन गर्मियों में इस खूबसूरत पहाड़ी प्रदेश में छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। यहाँ आपको विभिन्न साहसिक खेलों को खेलने और ट्रैकिंग का मौका मिलता है।

Ladakh कैसे जाएँ –

दिल्ली से लद्दाख की दूरी 985 किलोमीटर है आपको लद्दाख पहुंचने में नेशनल हाईवे 44 और NH 3 से लगभग 22 -23 घंटे का समय लगेगा।
नयी दिल्ली से लद्दाख आप प्राइवेट टैक्सी या हवाई जहाज से जा सकते हैं।
आप दिल्ली से हवाई यात्रा के माध्यम से लेह लद्दाख 1 घंटे 10 मिनट में पहुंच सकते हैं।
लेह के लिए नयी दिल्ली से 5 सीधी उड़ानें हैं।
घूमने का सही समय

आप इन गर्मियों में लद्दाख की बर्फ़बारी का आनंद उठा सकते हैं।

ये भी जानें : ये है बिहार का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, 1939 में बदला गया था नाम


3. शिमला (Shimla)


Shimla हिमांचल प्रदेश की राजधानी है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ठन्डे मौसम के लिए प्रसिद्ध है। हर साल लाखों की संख्या में लोग हिमांचल घूमने आते हैं।

इस गर्मी के मौसम में यदि आप भी पहाड़ियों और बर्फ़बारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप शिमला जा सकते हैं। शिमला की खूबसूरती आपका दिल चुरा लेगी। अपने दोस्तों के साथ आप यहाँ जाने का प्लान बना सकते हैं।

शिमला में आप ट्रैकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ पर ब्रिटिश काल के पुराने बंगले और चर्च सभी को आकर्षित करते हैं।


शिमला कैसे जाएँ –

शिमला के सबसे नजदीक चण्डीग़ढ हवाई अड्डा है यह शिमला से 120 किलोमीटर की दूरी पर है।
आप चण्डीग़ढ से शिमला सड़क मार्ग से होते हुए आसानी से पहुंच सकते हैं।
आप दिल्ली से शिमला हावी मार्ग से भी जा सकते हैं।
रेल मार्ग द्वारा आप कालका से शिमला के लिए ट्रैन से जा सकते हैं यहाँ से आपको ट्रैन से शिमला पहुंचने में 6 घंटे लगेंगे।
आप 04543 (कालका शिमला मेल एक्सप्रेस),04527 (शिवालिक एक्सप्रेस) से कालका से शिमला जा सकते हैं।
घूमने का सही समय

मार्च से जून का सीजन शिमला जाने के लिए सबसे बेहतर है।

Hotels in Goa : ये हैं गोवा के सबसे सस्ते 5 लग्जरी होटल


4. ऊटी (Ooty)


तमिलनाडु राज्य में भारत के सबसे प्रसिद्द स्थलों में से एक ऊटी का नाम भी आता है। ooty भारत के दक्षिण राज्य तमिलनाडु का एक बहुत ही सुन्दर हिल स्टेशन है।

ooty का आधिकारिक नाम Udhagamandalam है। यह शहर नीलगिरि जिले में है जो पर्यटकों के लिए हमेशा से ही पहली पसंद रहा है। इस गर्मी में आप यहाँ जाने का प्लान बना सकते हैं।

यहाँ की खूबसूरत वादियां ,बगीचे ,घास के मैदान ,हिल स्टेशन ,चाय बागान सभी आपको अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।

ऊँटी कैसे जाएँ –

आप ऊटी हवाई ,रेल ,सड़क मार्ग से जा सकते हैं।
भारत के सभी प्रमुख नगरों से ऊटी सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।
दिल्ली से ऊटी लगभग 2451.7 किलोमीटर (NH 44) है।
दिल्ली से ऊटी (तमिलनाडु) की दूरी 43 किलोमीटर है।
ऊटी के सबसे नजदीक हवाई अड्डा कोयम्बटूर में है जो Ooty से 85 किलोमीटर की दूरी पर है।
घूमने का सही समय

आप ऊटी जून -जुलाई ,अगस्त- सितम्बर के बीच जा सकते हैं। इस समय यहाँ मौसम काफी सुहाना रहता है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand में भी है एक छोटा सा श्रीनगर, देखेंगे तो लगेगा जन्नत जैसा


5. कश्मीर (Kashmir)


धरती का स्वर्ग कही जाने वाली कश्मीर घाटी भारत की सबसे सुन्दर जगह है। यहाँ लोग देश विदेश से घूमने के लिए आते हैं। यहाँ वर्षभर बर्फ पड़ती है।

कश्मीर की सुंदर -सुन्दर झीलें सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। भारत में यह राज्य जम्मू ,कश्मीर और लद्दाख तीन क्षेत्रों में बंटा हुआ है।

यह अपने प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों और विभिन्न साहसिक खेलों के लिए भी जाना जाता है। इन गर्मियों में आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ यहाँ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कश्मीर कैसे जाएँ –

आप कश्मीर ट्रेन ,बस और हवाई मार्ग से होकर जा सकते हैं।
दिल्ली से जम्मू कश्मीर की दुरी लगभग 700 किलोमीटर है। दिल्ली से कश्मीर के लिए लगभग 14 घंटे 13 मिनट लगते हैं।
घूमने का सही समय

आप कश्मीर में मार्च से अक्टूबर के बीच जा सकते हैं। इस समय यहाँ का मौसम काफी सुहाना रहता है।


6. औली (Auli)


गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए औली भी काफी अच्छा हिल स्टेशन हो सकता है।

औली भारत के चमोली (उत्तराखंड) में स्थित है। गर्मियों के मौसम में यहाँ आपको हरे भरे बुग्याल और बर्फ से भरी पहाड़ियां ,देवदार के पेड़ देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें : RBI ने रद्द किया 8 बैंकों का लाइसेंस, लेन-देन पर भी पाबंदी

औली कैसे जाएँ –

आप देहरादून हवाई अड्डे से औली जा सकते हैं।
दिल्ली से औली 495.4 किलोमीटर की दुरी पर है।
auli के सबसे निकट रेलवे स्टेशन हरिद्वार में है यह औली से 273 किमी दुरी पर है।
आप हरिद्वार या ऋषिकेश से बस ले सकते हैं या आप जोशीमठ के लिए टैक्सी बुक कर सकते हैं।
घूमने का सही समय

गर्मी के मौसम में यहाँ जाना सही रहेगा। मार्च से जून -जुलाई के महीने आप यहाँ जा सकते हैं।


7. नैनीताल (Nainital)


उत्तराखंड में नैनीताल एक हिल स्टेशन है जो ब्रिटिश काल से काफी प्रसिद्ध है। गर्मियों के मौसम में आप यहाँ घूमने जा सकते हैं यहाँ काफी खूबसूरत झील हैं।

हर झील का अपना रूप रंग और आकार है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ गर्मियों में काफी सुहाना मौसम रहता है। झीलों से प्यार है तो आप बेशक यहाँ जरूर जाएँ।

नैनीताल कैसे जाएँ –

आप यहाँ वायुमार्ग ,रेलमार्ग और सड़क मार्ग से जा सकते हैं।
नैनीताल के सबसे नजदीक काठगोदाम रेलवे स्टेशन है। यहाँ से नैनीताल की दूरी 34 किलोमीटर है।
आप देहरादून से काठगोदाम के लिए ट्रैन पकड़कर यहाँ पहुंच सकते हैं।
दिल्ली से नैनीताल के लिए आप रानीखेत एक्सप्रेसवे पकड़ें।
दिल्ली से नैनीताल लगभग 320 किलोमीटर की दूरी पर है। बस से आप नैनीताल 8-9 घंटे में पहुँच जायेंगे।
नैनीताल के सबसे नजदीक पंतनगर हवाई अड्डा है जो शहर से 70 किलोमीटर की दुरी पर है।
पंतनगर के लिए दिल्ली से सीधी उड़ान उपलब्ध है।
घूमने का सही समय

मार्च जून में यहाँ जाने का सही समय है। यहाँ दिसंबर से मार्च के महीने बर्फ़बारी होती है।

Tourist Spots : बुढ़ापे से पहले घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगह


8. चोपता (Chopta)


पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आपको कई ऐसे स्थल मिल जायेंगे जो आपको अपनी और पहली ही नजर में आकर्षित करती हैं। चोपता उन्हीं में से एक है। चोपता (Chopta) में हर मौसम में देश विदेश से लोग घूमने आते हैं।

गर्मियों में तो यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ का मौसम काफी सुनहरा होता है यह स्थान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में है।

अगर आप अपनी गर्मियों में घूमने का सोच रहे हैं तो एक नजर चोपता पर भी मार लीजिये यकीन मानिये आप यहाँ बार बार आना चाहेंगे। आपको बता दें की चोपता को उत्तराखंड का ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ भी कहा जाता है।

चोपता तो स्वर्ग समान ही है यदि आप चोपता के सफर को और यादगार बनाना चाहते है तो एक बार रुद्रप्रयाग के पास ही केदारनाथ धाम जरूर जाये। चोपता के सामान ही यहाँ का मौसम काफी सुनहरे और ठंडा रहता है।

चोपता कैसे जाएँ –

सड़क मार्ग से दिल्ली से चोपता जाने के लिए आपको 422 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।
आप सड़क ,वायु ,रेल मार्ग से चोपता पहुँच सकते हैं।
नयी दिल्ली से चोपता के लिए आप सबसे पहले चोपता के सबसे नजदीक पड़ने वाले रेलवे स्टेशन ऋषिकेश -हरिद्वार पहुंचे यहाँ से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं।
हवाई मार्ग से चोपता पहुंचने के लिए आपको जोलीग्रांट हवाई अड्डे आना होगा जोकि देहरादून में है। यहाँ से आप बस और टैक्सी ले सकते हैं।
घूमने का सही समय

आप गर्मियों के दिनों में यहाँ जा सकते हैं।


9. दार्जिलिंग (Darjeeling)


भारत के पूर्वोत्तर राज्य अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए विख्यात हैं। भारत के पश्चिम बंगाल में एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में दार्जलिंग सबका ध्यान अपनी और खींच लेता है। यहाँ के चाय बागान अंतरष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

यदि आप इस गर्मी के मौसम में घूमने के लिए दार्जलिंग का चुनाव करते हैं तो एक बार यहाँ के चाय बागान जरूर जाएँ। आप यहाँ से माउन्ट एवरेस्ट की सबसे ऊँची छोटी का दीदार कर सकते हैं।

दार्जिलिंग कैसे जाएँ –

आप सड़क,रेल और हवाई मार्ग से दार्जिलिंग पहुंच सकते हैं।
दार्जलिंग से 88 किलोमीटर की दूरी पर न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन है। जोकि दार्जिलिंग के सबसे निकट है।
आप बागडोगरा हवाई अड्डा जोकि दार्जलिंग के सबसे नजदीक स्थित है से भी हवाई मार्ग द्वारा पहुंच सकते हैं।
घूमने का सही समय

आप अप्रैल से अक्टूबर माह के बीच यहाँ जाने का प्लान बना सकते हैं इस महीने यहाँ का मौसम काफी सुहावना रहता है।


10. शिलांग (Shillong)


शिलांग भारत का उत्तर पूर्वी शहर है। यह मेघालय की राजधानी है जिसे मेघालय का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

शिलांग में आपको विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक गुफाएं ,पहाड़ियां ,संस्कृति ,झरने ,झीलें देखने को मिल जाएँगी। यदि आप शिलांग जाने का प्लान बन रहे हैं तो आप गर्मियों में यहाँ जरूर जाएँ।

शिलांग कैसे पहुंचे –

शिलांग का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा शिलांग हवाई अड्डा है। जोकि शिलांग से 24 किलोमीटर की दूरी पर है।
शिलांग शहर से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है। यह शिलांग से 97 किलोमीटर की दूरी पर है।
दिल्ली से आप गुवाहाटी के लिए रेल के माध्यम से पहुँच सकते हैं। गुवाहाटी से आप शिलांग के लिए बस ले सकते हैं।
घूमने का सही समय

यदि आप शिलांग जाने का मन बना चुके हैं तो आपके लिए यहाँ जाना मार्च से जून का महीना काफी अच्छा रहेगा।