home page

Vastu Tips: घर की इस दिशा में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, आज ही हटाएं वरना होंगे बड़े नुकसान

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है, और इसमें ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा का बहुत महत्व होता है क्योंकि इसे देवताओं की दिशा मानी जाती है। यह एक ऐसी दिशा है जहां कुछ चीजें तो रखना बहुत शुभ होता है वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें इस दिशा में गलती से भी नहीं बनवाना चाहिए। 
 
 | 
घर की इस दिशा में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, आज ही हटाएं वरना होंगे बड़े नुकसान

HR Breaking News, Digital Desk- वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है, और इसमें ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा का बहुत महत्व होता है क्योंकि इसे देवताओं की दिशा मानी जाती है। यह एक ऐसी दिशा है जहां कुछ चीजें तो रखना बहुत शुभ होता है। 

 वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें इस दिशा में गलती से भी नहीं बनवाना चाहिए। आइए पहले जानते हैं वो क्या-क्या हम उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं बनवा सकते हैं। 

1. उत्तर-पूर्व दिशा कभी भी भारी नहीं होनी चाहिए, इसलिए इस दिशा में शौचालय नहीं बनवाना चाहिए।


2. यदि ईशान कोण से सटा हुआ किचन होता है तो उस घर में रहने वाले सदस्यों का वंश वृद्धि में समस्या आती है।

फालतू खर्च बढ़ता है और उस घर की महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ता है।


3. ईशान कोण में भारी पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। 


4. ईशान कोण में तिजोरी नहीं होनी चाहिए, वरना फालतू खर्च बढ़ते हैं और धन की चोरी का खतरा भी बढ़ता है।


5. ईशान कोण को कभी भी गोलाकार नहीं बनाना चाहिए इन कोनों को कभी बंद नहीं करना चाहिए।


6. इस दिशा में कभी भी झाड़ू या भारी भारी वस्तु नहीं रखना चाहिए।


7. यदि उत्तर-पूर्व दिशा में किचन नहीं होना चाहिए, वरना गृह क्लेश होता है और धन का नाश होता है।


8. यदि ईशान कोण कटा हुआ या विकृत हो तो संतान विकृत या विकलांग पैदा हो सकती है।


9. ईशान कोण में सीढ़ी बनवाना भी बहुत अशुभ माना गया है।


10. ईशान कोण में टापू ,पहाड़ी, झरना इत्यादि वाली पेंटिंग लगाना भी अशुभ होता है और महिलाओं का स्वास्थ्य खराब करने वाला माना गया है।


11. ईशान कोण में कचरा रखने या पत्थरों का ढेर लगाने या इसको ऊंचा करने से सामाजिक तौर पर शत्रुता बढ़ती है, और उनको जीवन में बहुत समस्याएं आती है।


उत्तर-पूर्व दिशा में ये चीजें बनवानी होती हैं शुभ-

1. उत्तर पूर्व दिशा में पूजाघर, बालकनी ,बरामदा, भूमिगत टंकी, नलकूप, स्वागत कक्ष और वर्षा के पानी के निकास के लिए बहुत ही उपयुक्त माना जाती है।


2. ईशान कोण को बहुत ही सुंदर ढंग से व्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में भगवान का वास होता है।


3. ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

News Hub