home page

Lottery- एक लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत, बन गया 8 करोड़ रूपये का मालिक

किस्मत कब बदल जाए किसी को कुछ नही पता। आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे है जिसमें एक शख्स की किस्मत ने उसकी जिंदगी ही बदल दी। दरअसल हुआ यूं कि उस शख्स ने सॉफ्ट ड्रिंक खरीदते समय एक लॉटरी टिकट खरीदा। जिसकी वजह से वह 8 करोड़ रूपये का मालिक बन बैठा। आइए जानते है उसकी पूरी कहानी। 

 | 
एक लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत, बन गया 8 करोड़ रूपये का मालिक

HR Breaking News, Digital Desk- क्या आपने कभी अमीर बनने के बारे में सोचा है? आप पूछेंगे कि ये कैसा सवाल है। हर कोई अमीर बनना चाहता है। मगर आपने उसके लिए कितनी कोशिश की? अकसर लोग इसी कोशिश में लॉटरी में किस्मत आजमाते हैं।

हजारों-लाखों में से कोई एक लॉटरी जीतता है, मगर उसकी किस्मत फिर हमेशा के लिए बदल जाती है। जैसा कि एक अमेरिकी शख्स के साथ हुआ है। उसने लॉटरी में करीब 8 करोड़ रु जीते हैं। आगे जानिए उसकी पूरी कहानी।


सुनकर वह रह गया दंग- 


वर्जीनिया, अमेरिका के एक व्यक्ति के साथ एक अजीब घटना घटी है। असल में उसे यह तो पता चल गया था कि लॉटरी में इनाम जीता है। मगर उसे ये नहीं पता चला कि असल में वो इनाम जीता कितने का है। वह व्यक्ति अपनी लॉटरी का इनान लेने जब पहुंचा तो उसे हैरान करने वाली जानकारी मिली, क्योंकि जितना वो समझ रहा उसने उससे कई गुना बड़ी रकम जीती थी।


सॉफ्ट ड्रिंक खरीदते समय खरीदा लॉटरी टिकट-


 वर्जीनिया के जोस फ्लोर्स वेलेस्कयूएज ने वर्जीनिया लॉटरी का टिकट खरीदा था। उन्होंने लॉटरी को स्क्रैच किया, पता चला कि वे 600 डॉलर जीते हैं। लेकिन असल में वो इससे कई गुना इनाम जीते थे। दूसरी बात कि उनके लॉटरी का टिकट खरीदने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। वे एक स्टोर में सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने गए थे, तब ही उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीद लिया था।


इनाम लेने गये तो क्या हुआ-


 जोस के मुताबिक वे लॉटरी का टिकट लेकर 600 डॉलर का इनाम लेने वर्जीनिया के लॉटरी कस्टमर सर्विस सेंटर पर पहुंचे। जब उनका लॉटरी टिकट चेक किया गया तो और उन्हें इनामी राशि बताई गयी तो वे दंग रह गये। सेंटर पर कर्मचारी ने जोस को बताया कि वो असल में 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रु) जीते हैं।

हाथ में आए 7,59,878 डॉलर टैक्स काटने के बाद जोस को करीब 759878 डॉलर मिले। जोस इनामी राशि का इस्तेमाल अपने परिवार की देखरेख में करेंगे। वे इस पैसे से बिजनेस भी शुरू करना चाहते हैं। इस लॉटरी से जोस की किस्मत हमेशा के लिए बदल गई है।

मिले थे 2 ऑप्शन-


 इनामी राशि प्राप्त करने के लिए जोस को दो विकल्प दिए गए थे। पहला विकल्प था कि वह किश्तों में इनामी राशि अगले 30 साल तक प्राप्त करते। दूसरा विकल्प था कि वह एक बार में पूरा पैसा ले लें। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना। हाल ही में अमेरिका के ही नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जुआन गार्सिया भी लॉटरी में तगड़ा इनाम जीते। वे 22 साल के हैं। उन्हें पैसे छुट्टे कराने थे। इसीलिए उन्होंने लॉटरी टिकट खरीदा।

मगर जुआन उनकी किस्मत ऐसी चमकी की कि वे एक टिकट से अमीर बन गये। वे इस टिकट पर लगभग 2 करोड़ रुपये का इनाम जीते। जुआन गार्सिया नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में रहने वाले हैं। उन्हें अचानक से इतना तगड़ा इनाम जीतने के कारण अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा। मजे की बात यह है कि कपड़े धुलवाने के लिए उन्हें खुले पैसों की जरूरत थी। इस काम के लिए वे एक स्टोर पर गए। वहां से 5 डॉलर का मेगा बक्स लिमिटेड एडिशन का लॉटरी टिकट खरीदा।